अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अंसारूल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस् सलाम ने यमन के टीवी चैनल अलमसीरह से बातचीत में सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा है कि यमन की क्रांतिकारी जनता आले सऊद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यमन की जनता को इस लड़ाई में सफलता मिलेगी।
अंसारूल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले वर्षों में भी सऊदी अरब ने यमन के खिलाफ युद्ध का अनुभव किया है लेकिन आज की लड़ाई और अतीत की लड़ाई में क्षेत्र के विस्तार और यमन राष्ट्र के संकल्प के हिसाब से बहुत अंतर है। मोहम्मद अब्दुस् सलाम ने कहा कि जो लोग भागकर सऊदी अरब चले गए हैं उन्हें हार हुई है लेकिन यमन की जनता का मनोबल आज बहुत बुलंद है। उनका इशारा पूर्व राष्ट्रपति मंसूर हादी की ओर था। मोहम्मद अब्दुस् सलाम ने कहा कि यमन की क्रांतिकारी जनता ने देश के दक्षिणी क्षेत्रों के निवासियों के सहयोग से आतंकवादियों को परास्त कर दिया है।
गौरतलब है सऊदी अरब, यमन पर हमले को सही साबित करने के लिए बहाने बना रहा है कि उसने पूर्व राष्ट्रपति मंसूर हादी की अपील पर उसके विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की है।
विश्लेषकों का कहना है कि सीरिया और इराक में अपने गलत उद्देश्यों में विफलता के बाद अमेरिका और सऊदी अरब, यमन में एक नया मोर्चा खोलने पर मजबूर थे ताकि क्षेत्र में जारी इस्लामी जागरूकता और इस्राईल विरोधी आंदोलनों को पनपने का मौका न मिल सके।
28 मार्च 2015 - 13:24
समाचार कोड: 679585
अंसारूल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस् सलाम ने यमन के टीवी चैनल अलमसीरह से बातचीत में सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा है कि यमन की क्रांतिकारी जनता आले सऊद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है